फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरे संकेत: वाराणसी में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 252 नए मरीज मिले, अस्पतालों में मात्र 19 भर्ती

Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। एक तरफ संक्रमण दर में गिरावट जारी है तो वहीं रिकवरी रेट 79 प्रतिशत से ज्यादा है। शनिवार को जिले में कोरोना के 252 नए मरीज मिले। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। शुक्रवार को 283 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को 252 नये मरीज मिले। उधर दो मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके  साथ ही संक्रमण दर भी कम होकर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच गया। रिकवरी रेट में भी दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन


नए मरीजों में बीएलडब्लयू में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही कुछ चिकित्सक, छात्र भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में जिस तरह से कमी आती जा रही है, उससे स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है।

स्वास्थ्य विभाग को मिली 4796 सैंपल की रिपोर्ट में 252 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में 70 महिलाओं के साथ ही 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा बनारस रेलवे स्टेशन पर सात, बीएचयू बिरला हॉस्टल में दो छात्रों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः चिकित्सकों ने बिना चीर-फाड़ दिल की नस कर दी सीधी, महिला मरीज की एंजियोप्लास्टी बनी थी बड़ी चुनौती

वाराणसी में 2201 एक्टिव मरीज

सीएमओ ने बताया कि दो नए मरीजों के मिलने के बाद इस समय कुल 19 मरीज भर्ती हैं। उधर शनिवार को होम आईसोलेशन में 463 मरीज स्वस्थ हुए और अस्पताल से पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तीसरी लहर में कुल 10923 मरीजों में 8715 के डिस्चार्ज, सात की मौत के बाद 2201 मरीज एक्टिव हैं। इस समय रिकवरी रेट भी बढ़कर 79.79 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 

34301 लोगों को लगा कोरोना का टीका

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शनिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 34301 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 3305 किशोर और 1552 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगवाई गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा प्रमुख चौराहों पर भी विशेष कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में डे नाइट कैंप चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले 5381827 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 3043110(102.4 प्रतिशत) को पहली डोज जबकि 2109948 यानि 70.9 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक 207143 (80.3 प्रतिशत) किशोरों को टीका लग चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें