होम्योपैथिक दवा किट का वितरण करते डीएम और कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों में कोविड मेडिसिन किट बांटे जाने के साथ ही अब होम्योपैथिक दवा किट भी बांटी जाएगी। शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए सिगरा स्टेडियम में बने काउंटर पर किट वितरण कर इसकी शुरूआत की।
यहां से पहले दिन 600 से अधिक लोगों में होम्योपैथिक किट का वितरण करने के साथ ही इसके प्रयोग की जानकारी भी दी गई। सिगरा स्टेडियम में दवा वितरण के दौरान ही कमिश्नर, डीएम ने किशोरों को टीका लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे मेगा टीकाकरण अभियान के बारे में भी जानकारी ली।
दवा वितरण के लिए समय निर्धारित
उन्होंने किशोरों से टीकाकरण के लिए लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यहां से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दवा वितरित की जाएगी। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथिक किट वितरण करने का निर्देश जारी किया गया था।