फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona update Varanasi: दस साल से कम उम्र के नौ बच्चों समेत 150 मिले संक्रमित, एक की मौत

Mon, 21 Sep 2020 08:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : sociol media
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से 10 साल से कम उम्र के बच्चे लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं अब उसको लेकर  डॉक्टर भी अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत  10 साल तक के नौ बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में दो, 39 जीटीसी, कैंट पुलिस स्टेशन, गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू समेत अलग-अलग जगहों से 150 नए मरीज मिले हैं।  बीएचयू में भर्ती सारनाथ निवासी 40 वर्षीय पुरुष की मौत भी हुई है। 

विज्ञापन


उधर  होम आइसोलेशन में रहने वाले 160 मरीज स्वस्थ हुए। जिसके बाद कुल 11771 मरीजों में अब तक 9965 के डिस्चार्ज होने और 191 की मौत के बाद 1615 एक्टिव केस है। सोमवार को चुप्पेपुर में एक साल से कम उम्र का बच्चा, पैगम्बरपुर सारनाथ में पांच व छह साल और अखरी में पांच साल की बच्ची, लखराव में चार व तीन साल की बच्ची, नेवादा सुंदरपुर में तीन साल, बदौरा में दो साल का बच्चा, कालिया नगर में आठ साल की बच्ची संक्रमित हुई है।


सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक जिले में पांच ऐसे पॉजिटिव मरीज हैं जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है।  उनका फोन नंबर भी गलत है और उन्होंने सैंपल देते समय अपना पता भी गलत दर्ज कराया है। इस तरह की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी है।

रेलवे मंडलीय अस्पताल, ईएसआई हास्पिटल में भी मिले मरीज

सुंदरपुर, कैंट, अशोक विहार कॉलोनी, लहरतारा, सारनाथ, सूर्या विशाल कोलुआ, जनक नगर कॉलोनी पहाड़िया, पैगंबरपुर सारनाथ ,बादशाह बाग,  गोदौलिया,नवादा सुंदरपुर, आखरी शांति नगर, लखराव बजरडीहा में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा सुदामापुर,खोजवा, एनडीआरएफ  मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन,ईएसआई हॉस्पिटल, कैंट पुलिस स्टेशन, सिगरा, इंडस्ट्रियल एरिया महेशपुर,रेलवे मंडलीय हॉस्पिटल, चांदमारी, बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल, सुसुवाही लहरतारा, जीटी रोड पर पांच लोग कोरोना संक्रमित हुए है। इसके अलावा सुश्रुत हॉस्टल बीएच लयू और बीएचयू रेजिडेंस, स्वास्तिक टावर,वीडीए कॉलोनी बदलापुर, नरिया बीएचयू, डीडब्ल्यू, पुरा रघुनाथपुर,यमुना भवन भेलूपुर में लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें