सीएमओ ने बताया कि 34वीं वाहिनी पीएसी भूलनपुर के 12 जवानों, उनके चार परिजनों, 34वीं वाहिनी के ही सात प्रशिक्षु, बैंक मैनेजर के साथ ही तीन बैंक कर्मचारी और दानगंज में शिक्षक प्रिंटिंग प्रेस में एक साल और दो साल की बच्चियों समेत 5 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा इसके अलावा सिगरा के सोनिया में कपड़ा व्यापारी, ग्लास विक्रेता, ब्रेड विक्रेता, बीएचयू ट्रामा सेंटर के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर, सीओ ऑफिस चेतगंज में कार्यरत पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
इसके साथ ही सेल्समैन, बैंक कैशियर और कपड़ा व्यापारी सहित मंडुआडीह, सिगरा, चेतगंज, कपसेठी, लक्सा, फूलपुर, कैंट, जेतपुरा सहित अन्य जगहों पर कोरोना मरीज मिले हैं। अस्पताल से कुल 48 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। बताया कि सोमवार को 1541 सैंपल लिए गए। अब तक भेजे गए 27070 सैम्पल में 23099 की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी करीब चार हजार रिपोर्ट का इंतजार हैं।