फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: कम नहीं हो रहा मौत का ग्राफ, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने गंवाई जान

Tue, 04 May 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संक्रमितों की संख्या कम हुई,  सोमवार को 992 मरीज मिले, चौबीस दिन बाद 1000 से नीचे आई एक दिन में संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती संभावित कोरोना मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। सोमवार को 992 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना काल में एक दिन में सर्वाधिक 17 मरीजों की मौत हुई है। अप्रैल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी, लेकिन मई की शुरुआत से इस संख्या में थोड़ी कमी आई है।

विज्ञापन


विवार को 1290 मरीज मिले थे जबकि 24 दिनों बाद एक दिन में मरीजों के मिलने का ग्राफ 1000 से कम हुआ है। इससे पहले 9 अप्रैल को 992 मरीज एक दिन में मिले थे। सोमवार को 5,358 सैंपल की रिपोर्ट आई। रामनगर में 32, बभनियाव में सात, डीआईजी कॉलोनी में 3, गंगापुर में 18, बाबतपुर एयरपोर्ट पर तीन और शिवपुर, मंडुवाडीह, सिगरा, ककरमत्ता, डीएलडब्लू, बीएचयू, कैंपस सहित अलग-अलग जगहों पर मरीज मिले हैं।
 

विज्ञापन

वाराणसी में सोमवार को भेलूपुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में वैक्सीन लगावने के लिए पंजीकरण के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
होम आइसोलेशन में 2224 स्वस्थ 
जिले में सोमवार को होम आइसोलेशन में 2224 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है जबकि अस्पतालों से कुल 115 लोगों को छुट्टी दी गई है। अब कुल संक्रमित 69,467 हैं जबकि 53374 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 599 की मौत भी हुई है। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 15,494 पहुंच गया है।

तीन दिन में 43 मरीजों की मौत
मई में 3 दिनों में ही 43 मरीजों की मौत हुई है। 1 मई को 15 और 2 मई को 11 जबकि 3 मई को सबसे ज्यादा कोरोना काल में 1 दिन में 17 लोगों ने जान गवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें