फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में कोरोना लैब खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब प्रदेश के मंडलीय अस्पतालों में भी जांच सुविधा जल्द ही शुरू हो सकती हैं। सरकार की ओर से इसके लिए पहले चरण में वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा समेत प्रदेश के छह मंडलीय अस्पतालों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। अब मंडलीय अस्पतालों में बायोसेफ्टी लेवल टू की प्रयोगशाला खुलेगी। करीब दो करोड़ की लागत से तैयार होने वाले लैब में रियल टाइम पीसीआर मशीन भी होगी। इन छह लैब के बनने के बाद प्रदेश में 31 लैब हो जाएंगी, जहां कोरोना की जांच हो सकेगी। सरकार की ओर से इसके लिए धनराशि जारी भी कर दी गई है। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा के अलावा जिन जिलों में लैब खोला जाना है, उसमें गोंडा, अलीगढ़, विंध्याचल, बरेली और मुरादाबाद मंडल शामिल हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से लैब खोले जाने के लिए जगह की मांग की गई थी। नई ओपीडी ब्लॉक के सामने दवा काउंटर की तीसरी मंजिल पर जगह चयनित की जा चुकी है। शासन के निर्देश पर जो भी होगा, आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें