फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में लगातार 11वें दिन मिला कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 27

Wed, 24 Jun 2020 11:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में पिछले 11 दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों का ग्राफ घटने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी नगर के बदली कटरा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। युवक घर पर नहीं है और इलाज कराने बीएचयू गया है। स्वास्थ्य विभाग उसे ट्रेस करने में जुटा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। इसमें 46 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है और 27 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन



सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को 50 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 49 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा का निवासी है। उसका नंबर नहीं लगा रहा है।

उसे ट्रेस किया जा रहा है। उसके परिवार को होम क्वारंटीन कर गुरुवार को सैंपल लिया जाएगा। बताया कि बुधवार को 243 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें कछवां थाने के पुलिसकर्मी, कई गांव और स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें