नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराती वाराणसी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। शनिवार को सुबह से ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से वाराणसी पुलिस सख्ती से पेश आई और जुर्माना वसूला। लक्सा थाने के समीप मौजूद एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बगैर मास्क घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई।
एसीपी ने कहा कि भैया आप अपनी ही सेहत की सुरक्षा के लिए पांच रुपये का मास्क खरीद कर नहीं पहन पा रहे हैं और सौ रुपये जुर्माना भर रहे हैं। खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं। गौरतलब है कि जिले में नाइट कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही पुलिस मास्क के बगैर सार्वजनिक स्थान पर मिलने वाले 1000 से ज्यादा लोगों से औसतन रोजाना जुर्माना वसूल रही है। इसके बाद भी मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने का सिलसिला जारी है।
जिला जेल के गेट पर कराई गई कोरोना जांच की व्यवस्था