फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: पूर्वांचल के 3 मंडलों में नौ की कोरोना से मौत, 606 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है।  वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में गुरुवार को नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई वहीं 606 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें वाराणसी में 210, आजमगढ़ में 114, बलिया में 101, जौनपुर में 63, मऊ में 34 गाजीपुर में 29 सोनभद्र में 25, भदोही के 8 और चंदौली जिले के 22 मरीज शामिल हैं। आजमगढ़ में 3, बलिया में चार तथा वाराणसी में दो लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


वाराणसी में सीएमओ वीबी सिंह ने बताया कि जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई  और 210 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 74 मौत हो चुकी है। अभी एक्टिव मरीज 1611 हैं। आजमगढ़ में 114 मरीज पाजिटिव मिले हैं। बलिया में जिलाधिकारी ने चार लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि की है वहीं जांच में 101 लोग संक्रमित पाए गए।

गाजीपुर में तीन पुलिसकर्मियों समेत 29 संक्रमित मिले हैं। जौनपुर में 63 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है तो मऊ में 34 लोग संक्रमण के शिकार मिले हैं। सोनभद्र में तीन महिलाओं व करमा थाने के एक पुलिसकर्मी समेत 25 तथा भदोही में एक विधायक के पुत्र और तीन पुलिस कर्मियों समेत आठ संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 692 हो गई है। इनमें 339 एक्टिव मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें