इसके अलावा डीएम कॉलोनी में दो, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 33 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद, सेंट्रल जेल, काशीराम आवास शिवपुर, बदलापुर, सुभाष नगर मलदहिया में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि बंगाली टोला में एक ही परिवार के चार लोगों समेत नौ लोग भी पॉजिटीव हुए हैं,जिसमे 2 साल का बच्चा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।
इसके अलावा दनियालपुर,लंका, बालाजी एक्सटेंशन, विशेश्वरगंज, कचनार राजातालाब, दीनदयालपुर, साकेत नगर, विवेकानंदपुरम कॉलोनी, रामापुरा, टिकरी, परमहंस कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी शिवपुर,डीएलडब्लू, लाइफलाइन हॉस्पिटल, मेडविन हॉस्पिटल, महेशपुर काशी विद्यापीठ, एसपी सर्जिकल सेंटर से जुड़ी महिला भी संक्रमित हुई हैं।
मंगलवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले 62 लोग और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। बताया कि कुल पॉजिटिव 5915 में अब तक 4493 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है,जबकि 110 की मौत के बाद 1312 एक्टिव केस हैं।