फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Varanasi: पांच महीने बाद एक दिन में मिले 34 कोरोना मरीज, एक्टिव केस का आंकड़ा भी 100 के पार

Wed, 03 Aug 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पिछले सात दिनों में जिले में कोरोना के 130 नये मरीज मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है। एक दिन में 20 से कम मरीजों के मिलने के बाद मंगलवार को लगभग सवा पांच महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 34 मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले 19 फरवरी को एक दिन में 37 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इधर नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एक्टिव केस भी बढ़कर 111 तक पहुंच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 3599 सैंपल की रिपोर्ट में 34 मरीजों के मिलने के बाद संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

अस्पताल में चार मरीज भर्ती
सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, रमाकांत नगर कालोनी, गायत्री नगर क\लोनी, अवलेशपुर, सुसुवाही, बड़ागांव, जगतपुर आदि जगहों पर रहने वालों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दीनदयाल अस्पताल के कोविड वार्ड में एक मरीज को भर्ती कराया गया है, जिसके बाद कुल भर्ती मरीजाें की संख्या 4 हो गई है। मंगलवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले 16 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की एक दिसंबर से चल रही तीसरी लहर में पिछले सात महीने में 14448 मरीज मिल चुके हैं। शुरूआत में मार्च तक हर दिन 5 से 10 मरीज मिल रहे थे, लेकिन इसके बाद मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई थी, इस वजह से एक्टिव केस भी एक तक पहुंच गया था। मई के दूसरे सप्ताह से फिर मरीजों का मिलना शुरू हो गया है।

अब स्थिति यह है कि हर दिन 15 से 20 मरीज मिलने लगे हैं। इस वजह से एक्टिव केस फिर से 80 के पार पहुंच गया है। जिस तरह से संक्रमण बढ़ने लगा है, उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों से समय पर टीकाकरण कराने के साथ ही सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। अस्पताल में जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उनको सांस लेने में तकलीफ के साथ ही बुखार भी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें