फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, संक्रमण को दूर भगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों के होने की संभावना भी अधिक रहती है। इसके लिए डॉक्टर खान-पान के साथ ही योगा और व्यायाम करते रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

इस समय बच्चों, बुजुर्गों के साथ ही सभी को सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को पहले से श्वास रोग, किडनी, हार्ट आदि की बीमारियां हैं तो और सजग हो जाएं। फिजिशियन डॉक्टर पीके सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का होना बहुत जरूरी है। ऐसा होने से न केवल वायरस के जद में आने से बचा जा सकता है, बल्कि संक्रमित होने के बाद भी समय रहते ठीक होने की पूरी संभावना रहती है। मेडिकल आफिसर डॉ. प्रवीण प्रताप का कहना है कि संक्रमण जिस तरह से तेजी से हो रहा है, ऐसे समय में घर में रहने वाले लोगों को भी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी, खांसी या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. यतीश भुवन पाठक ने बताया कि प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर बीमारियों के होने की संभावना अधिक रहती है।
आहार-विहार पर ध्यान देना जरूरी
बीएचयू आयुर्वेद संकाय रस शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के जीवन में आहार विहार की अहम भूमिका होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर अगर गौर करे तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो किसी भी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आहार विहार पर विशेष ध्यान दिया जाय। इससे जहां प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, वही संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। इसमें खानपान और योगा, नियमित व्यायाम करते रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

खान-पान पर भी ध्यान देना होगा
गेहूं, ज्वार, जायज बाजरा, मक्का का सेवन करें।
मूंग, मसूर, अरहर, चना की दाल के साथ ही मूली, गाजर, पालक का साग भी खाएं
सुबह उठने के बाद एक दो जव लहसुन खाकर हल्का गर्म पानी पीना चाहिए।
शरीर में संक्रामक रोगों से बचाने में सहायक विटामिन सी का होना भी बहुत जरूरी है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए हर दिन आधे घंटे व्यायाम और योगा बहुत जरूरी है।
जितना हो सके मौसमी हरी सब्जियों-फलों का ही सेवन करें। बिना मौसम वाला कोई फल-सब्जी न खाएं।
नींबू और संतरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसका सेवन करें।
दूध में हल्दी डालकर उसे पियें।
तुलसी की पांच से दस पत्तियों का नियमित सेवन करें।
प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने का कारण
शरीर को सही आहार न मिलना।
धूम्रपान, शराब, ड्रग आदि का सेवन।
रोजाना नींद का पूरा न होना।
पहले से बीमारियों की जद में आना।
असंतुलित भोजन करना।
सात से आठ घंटे की नींद भी जरूरी
प्रो. आनंद चौधरी के मुताबिक लॉकडाउन हो या सामान्य माहौल सभी को सात से आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद न पूरी होने का असर भी प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। ऐसा न होने से कई बीमारियों के होने की की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें