फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कम हो रहा कोरोना का ग्राफ, बुधवार सुबह मिले 30 नए मरीज, अब हजार के करीब एक्टिव केस

Wed, 02 Jun 2021 01:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में दिन प्रतिदिन कोरोना के सक्रिय मामलों के साथ ही कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है। कोरोना के सक्रिय केस में कमी के साथ ही संक्रमित मरीज भी ठीक होकर सामान्य हो रहे हैं। कोविड अस्पतालों में दो हजार से ज्यादा बेड खाली हैं। 
विज्ञापन
ईएसआईसी अस्पताल में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से कम हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी 100 से कम हो गई है। नये मामलों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केस भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं। बुधवार को सुबह 3071 सैंपलों में 30 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को 6492 सैंपलों में 51 नए मरीज मिले थे जबकि दो लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


वाराणसी  में अब कुल 81829 में 80039 के डिस्चार्ज, 756 की मौत के बाद 1034 एक्टिव मरीज हैं। वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगने से कोविड अस्पतालो में हर दिन खाली होने वाले बेड की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तो यह संख्या दो हजार के पार हो गई।

 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच शुरू
इधर, जिले में तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर 18 साल से कम उम्र के बच्चों की विशेष अभियान चलाकर कोरोना जांच मंगलवार से शुरू हो गई है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बच्चों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसके अलावा रैपिड रिस्पांस टीम ने भी डोर टू डोर पहुंचकर सैंपल लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले दिन 832 बच्चों की जांच की गई। फिलहाल परिजनों को रिपोर्ट का इंतजार है। एक जून से शुरू अभियान के तहत सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए स्टेटिक बूथ पर जांच शुरू हो गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले दिन पांच साल तक के 187 और 6 से 12 साल तक के 319 बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा 13 से 18 साल तक के 326 बच्चों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें