फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हुआ कोरोना संपल का बैकलॉग, रिपोर्ट में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने में स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। इसमे जहां मरीजों की सैंपलिंग, स्क्रीनिंग तेज कर दी है, वही अब पहले की अपेक्षा बीएचयू में जांच की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। यही कारण है कि सैंपल की रिपोर्ट का जो बैकलॉग पिछले दिनों 300 से 400 था वो अब कम होकर 250 से भी कम हो गया है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब, माली क्युलर बायोलॉजी के साथ ही अब एनाटामी डिपार्टमेंट में भी सैंपल की जांच हो रही है। इसके अलावा ट्रू नॉट और सिबिनाट मशीन से भी जांच की जा रही है। बीएचयू की बात करे तो वाराणसी, चन्दौली सहित 10 जिलों से हर दिन करीब 1000 से 1200 सैम्पल आ रहे है और रिपोर्ट भी अब समय से मिल रही है। वाराणसी में जहां पहले कोरोना सैंपल का बैकलॉग 400 से लेकर 500 के बीच चल रहा था वह अब कम होकर ढाई सौ तक पहुंच गया है इसमें नए सैंपल अधिक हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जो भी सैम्पल भेजे जा रहे हैं, पहले से अब बीएचयू से रिपोर्ट भी समय से मिल रही है।
शिवाला समेत पांच नए हॉटस्पॉट 51 रेड जोन में
जिले में शुक्रवार को नए मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 नए हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें शिवाला स्लम एरिया, लंका के चितईपुर, शिवपुर के जनक पुरी कॉलोनी, फूलपुर के सगुनहा और सारनाथ का अमन पुरी कॉलोनी शामिल है। सीएमओ ने बताया कि जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 163 हो गई है इसमें वैष्णो विहार कॉलोनी रोहनिया में बना हॉट स्पॉट शुक्रवार को ग्रीन जोन में आ गया। बताया कि 86 ग्रीन जोन,26 आरेंज और 51 हॉट स्पॉट रेड जोन में है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू से 235 रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को अलग-अलग जगह से कुल 155 लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए बीएचयू में भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि 8659 सैंपल बीएचयू भेजे जा चुके हैं जिसमें 8424 चुका है जबकि 235 का परिणाम आना बाकी है।
मृत मरीजों के परिजनों की सेहत पर नजर
भेलूपुर के गौरीगंज निवासी और मूल रूप से रोहनिया के निवासी दरोगा की कोरोना से मौत होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके परिजनों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। इसमें मरीजों के घर सैनिटाइजेशन के साथ-साथ परिजनों को क़वारन्टीन करने सहित अन्य कार्यवाही भी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि गौरीगंज निवासी मरीज पहले से संक्रमित है और उनके परिजनों को भी क़वारन्टीन किया गया है।
एयरपोर्ट पर होगा सैनिटाइजेशन, क़वारन्टीन होंगे सम्पर्क वाले कर्मचारी
निजी कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी के पाजिटिव आने के बाद जांच शुरू
बाबतपुर। बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत फूलपुर सगुनहा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब एयरपोर्ट पर सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही युवक के संपर्क में आए एयरपोर्ट के कर्मचारियों को क़वारन्टीन किया जाएगा। वह एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। संबंधित संक्रमित होने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट निदेशक ने तत्काल एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बातचीत कर एयरपोर्ट परिसर को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। साथ ही सीआईएसएफ अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज देखने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है और साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा गया है कि अगर कोई भी संक्रमित युवक के सम्पर्क में आया है तो स्वयं आकर बताए। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें