फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल क्लीनिक की जांच में चार में कोरोना के संदिग्ध लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही मोबाइल क्लिनिक में शनिवार को चार कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले लोग मिले, जिन्हें जांच के लिए रेफर किया गया। शहरी क्षेत्र में 3996 लोगों में कुल 66 लोगों में सामान्य सर्दी खांसी जुकाम बुखार के लक्षण मिले, जबकि ग्रामीण इलाकों में 1974 में 68 लोग सामान्य सर्दी खांसी जुकाम बुखार वाले मिले। इस दौरान चार लोगों को कोरोना जांच के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में कुल 53 लोग सरकारी क्वारंटीन है। इसके अलावा बीएचयू अस्पताल में 17, ईएसआई में 5 और आरएफपीटीसी में 29 लोग मेडिकल क्वारंटीन हैं। उधर जिले से बाहर जाने के लिए ई पास के लिए 720 की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में 513 और रायफल क्लब में 207 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गईं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिले के हॉट स्पॉट इलाकों में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर लोगों की जांच कर सेहत के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि रेवड़ी तालाब में 274, मदनपुरा 425, काजीपुराखुर्द 49, संजय नगर पहाडि़या 99, काशीपुरा 174 ,मुकीम गंज 25, हरतीरथ 205, नक्खीघाट 145, सूर्या विला महमूरगंज 216, कमालपुरा 45, छितुपुरा में 119, पितर कुंडा 36, जयप्रकाश नगर 135, बाग बरियार में 52 सप्तसागर 60 और लल्लापुरा में 12 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें