परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक कॉपियों को भेजने के दौरान पुलिस की सुरक्षा होनी चाहिए। कॉपियां सील कर भेजने, बारिश या पानी से बचाने के लिए प्लास्टिक में पैक करने के बाद संकलन केंद्र भेजा जाना चाहिए।
बोले अधिकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व वाह्य व्यवस्थापक की मौजूदगी में कॉपियों को सील करने के बाद संकलन केंद्र पर भेजा जाता है। कॉपियों को संकलन केंद्र पहुंचाने में कभी-कभी पुलिसकर्मी नहीं मिल पाते हैं। वैसे कोशिश सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाता है।