फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि पहुंचीं कॉपियां, मूल्यांकन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य की परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी और बाहर के प्रदेशों में बने केंद्रों की कॉपियां भी विश्वविद्यालय पहुंच गई हैं। पंद्रह अगस्त के बाद से मूल्यांकन शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

देश भर में बने 349 केंद्रों पर 12 से 25 जुलाई तक परीक्षा के बाद कॉपियां 28 से 30 जुलाई तक केंद्रवार जमा कराई जा चुकी हैं। पारदर्शिता के लिहाज से कैमरे की नजर में कॉपियों को रखवाने के साथ ही अब मूल्यांकन की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। कॉपियों की कोडिंग, विषयवार परीक्षकों की सूची भी बनाई जा रही है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा विभाग की ओर से सूची तैयार कराने के साथ ही अन्य तैयारियां कराई जा रही हैं। जल्द ही मूल्यांकन भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें