फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल: वाराणसी में रिंगरोड पर ट्रक से टकराई कार, बीज व्यवसायी की मौत

Mon, 03 Jan 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर के मडीगांव निवासी बीज व्यवसायी राजेश कुमार सिंह रविवार रात खुद कार चलाकर मिर्जापुर से बनारस आ रहे थे। लोहता थाना क्षेत्र के  खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड पर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
बीज व्यवसायी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड पर रविवार की देर रात घने कोहरे के कारण ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में चला रहे बीज व्यवसायी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त जौनपुर के मडीगांव निवासी बीज व्यवसायी राजेश कुमार सिंह रघुवंशी(55) के तौर पर हुई। राजेश का परिवार सूर्य नगर कॉलोनी गीलटबाजार में रहता है। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक राजेश रविवार को किसी काम से मिर्जापुर गए थे। रात में लौट रहे थे।

खेवशीपुर गांव के सामने रिंग रोड पर घने कोहरे के कारण किसी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र और मोबाइल नंबर से परिजनों को पुलिस ने सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। राजेश की पत्नी अनीता सिंह, बेटे आशीष और बेटी अदिति सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पढ़ेंः गिरते पारे के बीच कोहरे की घनी चादर में लिपटी काशी, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें