फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से बात बनी जानलेवा: युवक पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान छोड़ भाग गए थे आरोपी; दो मनबढ़ गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 07:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: जिले में तीन दिन पहले रात में युवक के साथ मारपीट की गई थी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। घायल का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस बीच, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ, जब गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर नाराज दो युवकों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन




थानाध्यक्ष विजय प्रताप के अनुसार घटना 2/3 मई की रात की है। जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल नामक युवक पर 3-4 युवकों ने पूर्व नियोजित तरीके से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल श्रवण को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर, वाराणसी भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

6 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि जायसवाल (23) निवासी शाहकुटी, थाना मुगलसराय और निखिल कुमार गुप्ता (20) निवासी महेसुआ नई बाजार, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रवण, निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था, जिससे वे नाराज थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था और वे कई दिनों से श्रवण को सबक सिखाने की योजना बना रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें