फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जूता पहनकर हनुमान चालीसा की शूटिंग पर विवाद, हनुमान जयंती को लेकर हो रही थी शूटिंग 

Tue, 29 Mar 2022 11:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शूटिंग की वायरल तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चेतसिंह किला परिसर में मंगलवार को हनुमान चालीसा की शूटिंग के दौरान कलाकारों द्वारा जूता पहनने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी जूता पहनकर हनुमान चालीसा की शूटिंग का पोस्ट वायरल हुआ। कोरोना काल के बाद अब वाराणसी में शूटिंग का दौर फिर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सोमवार को गायक सुखविंदर सिंह चेतसिंह किले पर हनुमान चालीसा की शूटिंग करने पहुंचे। कलाकार हाथों में भगवा झंडा और भगवा कपड़ा पहनकर धुन पर झूम रहे थे। सुखविंदर खुद ब्राह्मण वेशभूषा में थे, जबकि को-आर्टिस्ट भगवा कपड़ों में झंडों के साथ थे। वीडियो शूट के दौरान सभी जूते पहने हुए थे।

उधर, कलाकार ने तेज धूप की वजह से ही शूटिंग के दौरान जूता पहनने की बात कही। अगले महीने हनुमान जयंती को लेकर ही हनुमान चालीसा की शूटिंग नंदेश्वर घाट, चेतसिंह किला और घाट के साथ दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती के सामने की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें