फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा-देश के 80 प्रतिशत मुसलमान देशभक्त नहीं

Tue, 11 Feb 2020 04:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बलिया जिले के बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह का मंगलवार को एक अजीबोगरीब बयान फिर चर्चा का विषय बन गया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान देशभक्त नहीं हैं। वे रहते हैं हिंदुस्तान में, खाते हैं हिंदुस्तान का किन्तु उनके मन में हमेशा पाकिस्तान में बसता है।

विज्ञापन


विधायक सुरेन्द्र सिंह मंगलवार को चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने असद्दुदीन ओवैसी को पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान व हिंदुस्तानियों के हित की बात यह व्यक्ति कभी नहीं करता है। सरकार को चाहिए उसे पाकिस्तान भेजवा दे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस को मुसलमानों का हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता अपने स्वार्थ के लिए देश को को खण्डित करना चाहते हैं। पर इस देश की सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं की आबादी उन्हें अपने मनसूबे में सफल नही होने देगी। दिल्ली के चुनाव नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जीत हार स्थानीय समस्याओं को लेकर होती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
आज भी हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह सबसे अधिक लोकप्रिय हैं और लोकसभा का चुनाव हर बार हमारी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा-बसपा कांग्रेस की बी टीम हैं।

इसके संदर्भ में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, क्योंकि इनका कोई सिद्धांत नहीं है। विधायक ने स्पष्ट किया कि भाखड़ व रेवती के शराब के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगें और हर साल गंगा में बाढ़ की वजह से कटान प्रभावितों का मामला सदन में उठाएगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें