फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत, लोगों ने बारिश का उठाया लुत्फ

Mon, 19 Aug 2019 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बारिश का लुत्फ उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में दो दिन से हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को उमस से राहत तो मिली ही है, साथ ही किसानों के भी चेहरे खिल गए। वहीं युवा, बच्चे बनारस की गलियों में बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार को तीन घंटे में करीब 25 से 30 मिलीमीटर हुई बारिश मुरझाए धान के लिए संजीवनी के समान है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बनारस सहित आसपास के जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी।

ये भी पढ़ें : अब रात में भी वाराणसी से हल्दिया के बीच चलेंगे जलपोत, जानें कब होगी शुरुआत
विज्ञापन


दो दिन से धूप और उमस लोग परेशान थे। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को दिन में उमस बनी रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शाम 4 बजे बूंदाबांदी और करीब पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो रात करीब आठ बजे तक होती रही।

विज्ञापन

लोहता, चोलापुर, रोहनिया, आराजीलाइन समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। सेवापुरी के किसान चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि धान की फसल के लिए बारिश की जरूरत थी, इस बारिश से फायदा होगा।

ये भी पढ़ें : जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बीजेपी में शामिल, सियासत गरमाई

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वांचल में नमी आ रही है। इस वजह से अभी तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले साल अगस्त में 126 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि इस साल पंद्रह दिनों की बात करें तो करीब 46 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें