वाराणसी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को संक्रमण से 10 की जान गई वहीं 2264 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में बुधवार को तीनों मंडलों में 5115 मरीज मिले और 40 की मौत हो गई। इसमें वाराणसी में 2264, जौनपुर में 505, गाजीपुर 484, मिर्जापुर में 414, बलिया 338, सोनभद्र में 278, चंदौली 271, आजमगढ़ 233, भदोही 171, मऊ में 157 संक्रमित मिले। इसके अलावा वाराणसी में 10, आजमगढ़ में 9, गाजीपुर में 7, सोनभद्र में 6, जौनपुर में 3, बलिया में 2, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। बता दें कि वाराणसी में पिछले 3 दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 6,032 की रिपोर्ट मिली थी जिसमें 1887 नए मरीज मिले।