फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अक्तूबर के अंत में शुरू होगा नगर निगम के नए सदन भवन का निर्माण, टेंडर में छह कंपनियां

Tue, 07 Oct 2025 05:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर निगम वाराणसी का नया सदन काफी आकर्षित होगा। इसमें पार्षदों के लिए कई सुविधाएं और सहूलियत भी मिलेंगी। काशी की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम सदन का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: नगर निगम के नए सदन भवन का निर्माण कार्य अक्तूबर में शुरू होगा। शासन की ओर से सीएंडडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया अपनाई है, इसमें छह कंपनियां आई हैं। जल्द ही एक कंपनी का चयन होगा और जल्द काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


98.83 करोड़ की लागत से छह मंजिल सदन का निर्माण होगा। सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा। अभी टाउनहाॅल में सदन की बैठक होती है। नगर निगम परिसर से सटे होने के कारण सदन भवन में जाना आसान हो जाएगा। 

यह भवन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने से लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के बगल तक बनेगा। निगम की उत्तरी तरफ की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। सदन भवन में मेयर कक्ष, पार्षद कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। अंडरग्राउंड पार्किंग, प्रशासनिक भवन, पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, पुलिस चौकी, सचिव दफ्तर होंगे। 
विज्ञापन


हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। 70 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण होगा। सात मंजिला बिल्डिंग में फायर और सेफ्टी अलार्म होंगे। हाईटेक कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नगर निगम के नए सदन में काशी की संस्कृति की झलक दिखेगी। कई मायने में आकर्षण का भी केंद्र रहेगी। हाईटेक कंट्रोल रूम से परिसर की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें