फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घर के सामने बाइक पर बैठा सिपाही गिरा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Fri, 16 Jun 2023 07:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भरथरा गांव में मकान बनवा कर रह रहे एक सिपाही की बाइक से गिरकर मौत हो गई।  पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सिपाही शराब पीने का आदी था।
 
विज्ञापन
बाइक से गिरकर सिपाही हो गया था अचेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भरथरा गांव में मकान बनवा कर रह रहे एक सिपाही की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सिपाही शराब पीने का आदी था। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के सोनपुर का मूल निवासी सुरेश कुमार सरोज (38) इन दिनों चंदौली जिले की पुलिस लाइन में तैनात था।

विज्ञापन


इससे पहले लोहता थाने में तैनाती के दौरान भरथरा गांव में वह अपना मकान बनवा लिया था। गुरुवार शाम सुरेश शराब पीकर बाइक से घर आया। घर के सामने वह बाइक खड़ी कर कुछ देर उस पर बैठा रहा और फिर नीचे गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लोहता थाने की पुलिस सुरेश को लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार सुरेश दो बेटों और एक बेटी का पिता था। सुरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी सीता देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें