बच्चे की मदद करते आरक्षी राजन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने पर सात साल का मासूम बच्चा अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने जैसे ही पहुंचा कि उसके साइकिल की चेन उतर गई। हैरान परेशान बच्चा पीठ पर स्कूली बैग टांगे साइकिल लेकर सड़क पर खड़ा हो गया और आते-जाते सभी को मदद की नजर से देखने लगा।
जब कोई उसके पास नहीं आया तो उसने हिम्मत करके पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय के गेट के पास खड़े आरक्षी राजन पांडेय से गुहार लगाई और कहा कि अंकल जी, मेरे साइकिल की चेन उतर गई है, क्या आप चढ़ा देंगे। मासूम बच्चे के इस मनुहार पर आरक्षी राजन पांडेय तुरंत साइकिल के पास पहुंचे और चेन चढ़ाई। इस पर बच्चे ने खिलखिलाते हुए आरक्षी राजन पांडेय को थैंक्यू बोला और फिर साइकिल से अपने घर की ओर निकल पड़ा।