फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का नाम बदलने का प्रस्ताव पर कमेटी बनाने पर बनी सहमति

Tue, 10 Dec 2019 12:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : BHU
विज्ञापन

बीएचयू कोर्ट की सोमवार को हुई बैठक में विश्वविद्यालय के मिर्जापुर स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का नाम बदलने का प्रस्ताव सदस्यों के सामने रखा गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस की तर्ज पर इसका नाम बीएचयू साउथ कैंपस रखने का सुझाव दिया गया।

विज्ञापन


बाद में नाम बदलने के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी। बैठक में बीएचयू के विकास, शोध और उपलब्धियों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीएचयू के  कुलाधिपति और हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश गिरधर मालवीय की अध्यक्षता में सेंट्रल आफिस के समिति कक्ष में हुई कोर्ट की 63वीं बैठक में पिछले साल की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में नाम बदले जाने का प्रस्ताव आया। कुलाधिपति ने पहले भी कई लोगों द्वारा आए सुझावों का हवाला देते हुए सदस्यों को इससे अवगत कराया। बैठक में फिलहाल इसका नाम बीएचयू दक्षिणी कैंपस रखने का सुझाव दिया गया। लेकिन यह भी कहा गया कि नाम बदलने संबंधी प्रक्रिया के लिए कमेटी का गठन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें