हरहुआ और आयर क्षेत्र में शनिवार को दो चरण में चले अभियान में पहले चरण में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह की अगुवाई में हरहुआ के कोइराजपुर फीडर के बैजलपट्टी, मंशापुर व अन्य इलाकों में 7 लोगों पर बिजली चोरी पकड़ कर मुकदमा दर्ज करवाया गया। करीब 7.85 लाख के बकाये पर 26 कनेक्शन काटे गए और 2.80 लाख की वसूली की गई।
उधर अधिशासी अभियंता भारत भूषण राय और अधिशासी अभियंता संतोष प्रसाद के नेतृत्व में क्राइस्ट नगर, आयर के एकला गांव में एक उपभोक्ता बिजली चोरी में पकड़ा गया। इस दौरान 36 कनेक्शन 12.5 लाख बकाये पर काटे गए और 2.58 लाख की वसूली हुई। 8 उपभोक्ताओं का लोड 18 किलोवाट बढ़ाया गया। अभियान के दौरान 5 खराब मीटर बदले गए।