फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल में भाजपा कार्यालय का किया घेराव, वाराणसी में कई नजरबंद

Sun, 20 Dec 2020 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नजरबंद काग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी समेत चंदौली और सोनभद्र में रविवार को कांग्रेस ने नए कृषि कानून के खिलाफ भाजपा सांसद के आवास और कार्यालय का घेराव किया। वाराणसी में किसानों के समर्थन में महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्टॉल लगाकर जियो सिम और रिलायंस का बहिष्कार किया।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे व उत्तरी विधानसभा कॉर्डिनेटर रोहित दुबे समेत कई कार्यकर्ताओं को मौजूदा स्थान पर ही नजरबंद कर लिया। महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि लगातार एक ही व्यक्ति को खुश करने के लिए पूरे देश को बेचा जा रहा है। किसान लगभग 1 महीने से दिल्ली बॉर्डर पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में सरकार किसानों की मांग को स्वीकार नहीं कर रही है।


क्या किसान इस देश का नागरिक नहीं है, उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और इस सरकार को किसान आने वाले चुनाव में जबरदस्त जवाब देंगे। वह, इस सरकार की विदाई करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।
ज्ञापन लेने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सांसद प्रतिनिधि
सोनभद्र जिले में कृषि बिल के खिलाफ सांसद पकौड़ी लाल कोल के आवास जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ने बढ़ौली स्थित पार्टी कार्यालय पर रोक दिया। कार्यालय के आसपास काफी संख्या में पुलिस फोर्स सुबह ही तैनात कर दी गई थी।

सांसद के आवास पर भी पुलिस बल तैनात था। इस बीच दोपहर दो बजे करीब सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल खुद बढ़ौली स्थित कांग्रेस कार्यालय ज्ञापन लेने पहुंच गए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। इस दौरान एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल मौजूद रहे।

वहीं, चंदौली जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें