फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की नीति से ठोके जा रहे व्यापारी और जनता, आजमगढ़ में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 

Sat, 10 Apr 2021 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • मास्क न लगाने पर कारोबारी की पिटाई और विरोध करने वालों पर केस दर्ज करने का विरोध
  • मुकदमे वापस लेने व एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज कर हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग 
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास्क न लगाने पर कारोबारी की पिटाई और विरोध करने वालों पर केस दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की ठोको नीति अब पुलिस व प्रशासन के लोग आम आदमी, कारोबारी व विधायक पर लागू कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को जनपद पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित व्यवसायी आशीष गोयल से मिले। इसके बाद एसके दत्ता की तोड़ी गई दुकान और दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज कर हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराने की मांग की। 

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार और उनके अधिकारी पूरी तरह निरंकुश व बेलगाम हो गए हैं। व्यवसायी को मास्क के नाम पर दुकान से खींच कर पीटना तथा बिना नोटिस दुकान को गिराना प्रशासन की निरंकुशता को दर्शाता है। जिस दुकान को तोड़ा गया उसका सामान लूट लिया गया, इसके लिए दोषी एसडीएम पर केस दर्ज हो। कहा, इस घटना के बारे में राज्यपाल को अवगत कराऊंगा।
विज्ञापन


कांग्रेस आजमगढ़ में लडे़गी आरपार की लड़ाई 

विज्ञापन

आजमगढ़: रैदोपुर में दुकान गिराए जाने के बारे में लोगों से जानकारी लेते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार डरी है। यदि किसी को भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश की गई तो पूरी कांग्रेस आजमगढ़ में बैठेगी और आरपार की लड़ाई लडे़गी। इस मौके पर कांग्रेस सचिव शमशाद, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल यादव, राम अवध यादव, संतोष कुमार, रविकांत त्रिपाठी, राहुल राजभर, उप्र कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पूर्वी जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष अनीस अहमद, बेलाल अहमद आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें