फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अमित शाह के युवा सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने किया विरोध

Thu, 18 Jan 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : SELF
विज्ञापन
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में 20 जनवरी को बीजेपी की ओर से आयोजित युवा उदघोष कार्यक्रम से पहले विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को इंगलिशिया लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


बैठक में  युवा उद्घघोष कार्यक्रम मिशन-2019 का विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय कार्यपरिषद का स्पष्ट निर्णय है कि विश्वविद्यालय परिसर गैर शैक्षणिक क्रियाकलापों और राजनीतिक गतिविधिंयो के लिए प्रतिबंधित है।

राजनीतिक कार्यक्रम को परिसर से हटाकर कही अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की बाबत कुलपति से विचार करने के लिए समय मांगा गया। इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक पत्र कुलपति कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन


चेताया कि यदि परिसर से कार्यक्रम नहीं हटाया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिक इस्तेमाल तत्काल नहीं रूका तो 20 जनवरी को लहुराबीर स्थित आजाद प्रतिमा को तिलक एवं माल्यार्पण कर समस्त कांग्रेसजन विशाल हूजूम मे विश्वविद्यालय परिसर मे चुनावी मिशन 2019 विरोध जताएंगे। 
विज्ञापन

एनएसयूआई ने आपत्ति जताई

NSUI - फोटो : file photo
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के युवा सम्मेलन कार्यक्रम पर एनएसयूआई ने आपत्ति जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कुलपति को लिखे पत्र में विरोध जताते हुए इस तरह के आयोजन को विश्वविद्यालय परिसर में न कराने की मांग की है।

अपने पत्र में विकास ने इससे परिसर का माहौल राजनीतिक न बनाने की बात कही है। कहा कि जिस खेल मैदान में यह आयोजन हो रहा है, उसमें कभी दशहरा मनाया जाता रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कहकर बंद करा दिया कि मैदान खराब हो रहा है।

अब यहां राजनीतिक आयोजन कराए जा रहे हैं, तब प्रशासन अपना निर्णय भूल गया। यह खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जब पीएम नरेंद्र मोदी आते हैं तो डीरेका खेल मैदान में जाते हैं जिससे वह बर्बाद होता है अब अमित शाह के आने से विद्यापीठ का खेल मैदान बर्बाद होगा। शैक्षणिक संस्थानों में राजनैतिक कार्यक्रम तत्काल बंद होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें