फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सेंकी रोटियां, राहगीरों को नमक, तेल और रोटी खिलाकर जताया विरोध

Sat, 12 Oct 2019 07:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के गिरजाघर चौराहे पर गुजरने वाले राहगीर सड़क पर रोटियां बनती देखकर ठिठक गए। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को नमक, तेल और रोटी खिलाकर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


बेतहाशा सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस सेवा दल की ओर से महिला कार्यकर्ताओं ने गिरजाघर चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया गया। पूनम कुंडू के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा बनाकर उस पर रोटियां सेंकी और नमक तेल लगाकर हर आने जाने वालों को खिलाया।

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बाढ़ के बाद तो सब्जी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। महंगाई के चलते रसोई में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजों के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर 80 रुपये किलो है तो भिंडी 40 रुपये किलो। ऐसे में मध्यमवर्गीय और गरीब की थाली में सिर्फ नमक और रोटी ही बची है। धरने का संयोजन प्रभात वर्मा ने किया। इस अवसर पर गणेश शंकर पांडेय, संजय चौबे, डॉ. जितेंद्र सेठ, अफसर खान, राजेश त्रिपाठी, वीणा पांडेय, किरन सिंह, रूखसाना बेगम, शहनाज फरजाना, भावना अग्रवाल, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, अमन गुप्ता, राकेश मालवीय, प्रदीप गुप्ता, संतोष यादव, मोहित मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें