फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: बनारस से चेन्नई तक लें हवाई सफर का आनंद, इंडिगो दिवाली से शुरू कर रहा विमान सेवा

Sat, 12 Oct 2019 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए इंडिगो एयरलाइंस अपनी सीधी विमान सेवा 27 अक्टूबर से शुरू कर रहा है। इस विमान के शुरू होने से काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही वाराणसी और सारनाथ घूमने के लिए बड़ी संख्या में चेन्नई और आसपास से लोग आते हैं।

विज्ञापन


अब वाराणसी से चेन्नई और चेन्नई से वाराणसी आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। यह विमान दोपहर में प्रतिदिन साढ़े 12 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और चेन्नई एयरपोर्ट पर 3:05 बजे पहुंचेगा। फिर वही विमान चेन्नई एयरपोर्ट से सुबह 9:20 बजे उड़ान भरेगा और वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगा।

बताते चलें कि इसके पहले चेन्नई के लिए स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा है। प्राचीन और धार्मिक नगरी काशी में बाबा काशी विश्वनाथ जी विराजमान हैं और दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी काशी आते हैं और बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी तक वाराणसी से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद, गया आदि एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा संचालित हो रही हैं। सितंबर से ही देश-विदेश से पर्यटकों का आना शरू हो जाता है। ठंड के समय मे विदेशों से शैलानी बड़ी संख्या में भारत घूमने आते हैं और काशी में भी बड़ी संख्या में पर्यटक देव दीपावली देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें