फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कांग्रेस की पदयात्रा: पूर्व विधायक बोले- झूठी सरकार को उखाड़ फेंके जनता

Tue, 10 Aug 2021 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कांग्रेस ने आज भी पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन मंगलवार को भी पदयात्रा निकाली। पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधोरा स्थित श्रीराम बाबा इंटर कॉलेज से निकाली गई पदयात्रा सिंधोरा पुरानी बाजार होते हुए चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।

विज्ञापन


सिंधोरा स्थित खादी आश्रम के पास आयोजित सभा में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार में खाद, बीज और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम जनता त्रस्त है, उद्योगपति मस्त हैं। यह सरकार धनाढ्यों की सरकार है। उन्ही के इशारे पर हर क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जा रहा है। आज एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां निजीकरण न हुआ हो।

पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली को पूरी तरह निजी क्षेत्र को सौप दिया गया है। उन्होंने जनता और व्यापारियों से आह्वान किया कि वो ऐसी झूठी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दें जो बोले कुछ और करे कुछ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें