Varanasi News: महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है।
महाशिवरात्रि, रमजान, होली व ईद के मद्देनजर काशी की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त से मिले। ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, लेकिन शिवालयों के आसपास न तो साफ-सफाई की स्थिति ठीक है और न ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है। टूटी सड़कें, गंदगी, जाम और अव्यवस्थित यातायात ने पूरे बनारस की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।
उधर, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी ने कहा कि काशी की हालत बद से बदतर होती जा रही है। विशेष रूप से माहे रमजान को लेकर नगर निगम की कोई ठोस तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। त्योहारों के समय भी नगर निगम की लापरवाही साफ दिखाई देती है।