फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Rai: भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अजय राय ने बताया भ्रामक, कहा- बनारस इस बार इतिहास लिखने जा रहा

Tue, 09 Apr 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए कहा कि यह पार्टी पूरी तरह से लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर हमला करती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया है वह कभी भुला नहीं सकते। 
विज्ञापन
Ajay Rai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताया। कहा कि भाजपा परेशान है और डरी है। भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है। 

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि यह पार्टी पूरी तरीके से लोगों के राजनीतिक चरित्र पर, सामाजिक चरित्र पर केवल हमला करती रहती है। कहा कि निश्चित तौर से कांग्रेस पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया है, जो प्यार हम सबको दिया है वह जीवनपर्यंत है। उसे हम कभी भुला नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि मैं अपने काशी के लोगों से आग्रह करूंगा, जो मैंने पहले कहा था की लड़ाई चौकस होगी तो हर लड़ाई चौकस होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी परेशान हो गई है। भाजपा डरी हुई है कि अब 2024 में क्या होने जा रहा है। इस बार 2024 में पूरे देश के अंदर बनारस का जो संदेश जा रहा है, वह बनारस के अंदर इतिहास लिखने जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें