पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि पिंडरा की धरती भाजपा के लिए वाटरलू साबित होगी। शुक्र्रवार को बाबतपुर में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ छल करने तथा उनकी जमीनों को प्रशासन के बल पर हड़पने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि करखियांव में जिस अमूल प्लांट का पीएम ने उद्घाटन किया उसमें सिर्फ चार किसानों को ही मुआवजा मिला है। अभी तक 101 किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। जब मैं पिंडरा का विधायक था उसी दौरान यूपीएसआईडीसी प्रोजेक्ट को लेकर आया। अब ठीक चुनाव से पहले उन्हें पिंडरा की जनता की याद सता रही है। चुनाव से पहले भाजपा के लोगों को गाय, मंदिर और मस्जिद के नाम की माला जपने लगते हैं।