Varanasi News: वाराणसी में सीवर सफाई के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसे लेकर सपा के साथ अब कांग्रेस ने भी अपनी नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता ने मृत सफाईकर्मी के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना जताई है।
परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर खोखला विकास जनता के सामने है। बातें स्मार्ट सिटी की होती हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के संसाधन सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कांग्रेस परिवार और इंडिया गठबंधन के लोग परिजनों के साथ खड़े हैं। हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, मनीष मोरोलिया, साजिद अंसारी उपस्थित रहे।