स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ जाकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया है। संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत समाज के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है। काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से दन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
इसे भी पढ़ें; अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म