फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सेना प्रशिक्षित करेगी और वह अंबानी व अडानी के गार्ड बनेंगे। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाली योजना को हम विरोध करते हैं। अग्निपथ के नाम पर सरकार ने युवाओं की तैयारी और मेहनत पर पानी फेर दिया है। सेना भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वह देश और युवाओं के भविष्य के लिए घातक साबित होगा।
विज्ञापन

सोमवार को टाउनहाल मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सामने सत्याग्रह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सेना में नियमित भर्ती रोककर चार साल के ठेके पर भर्ती युवाओं का भविष्य क्या होगा, इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। कांग्रेस लोकतांत्रिक रूप से युवाओं के लिए लड़ाई लड़ेगी। वहीं रोहनियां विधानसभा में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, सेवापुरी में जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, शिवपुर विधानसभा में मनीष सिंह और अजगरा विधानसभा में दिलीप चौबे के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। इस दौरान सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, प्रमोद वर्मा, अरविंद कुमार, मनोज द्विवेदी, साजिद अंसारी, मनोज वर्मा, विपिन पाल, किशन यादव, रमेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें