भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि 2012 में कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार सपा से गठबंधन कर कांग्रेस मात्र 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
ऐसा करके कांग्रेस ने खुद को जनता से 75 प्रतिशत दूर कर लिया है।
सोमवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अपना नारा बदलना होगा। पहले उनका नारा था- ‘27 साल यूपी बेहाल’ लेकिन सपा से गठबंधन के बाद नारा होगा ‘27 साल यूपी खुशहाल।’
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन करके अपनी हार स्वीकार कर ली है।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को दलित वोटों की याद केवल चुनाव के समय आती है।
सपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हुआ तो एक बार भी किसी दलित के घर नहीं गईं।
टिकट बंटवारे के बाद हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि पार्टी से कुछ लोग रूठे हैं, टूटे नहीं हैं। रूठे लोगों को मनाना हमें आता है।