फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बाढ़ से किसानों की हालत खराब, घाघरा में विलीन हुआ 120 बीघा खेत

Wed, 30 Aug 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
खेतों में लगा घाघरा का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया में बाढ़ की ‌हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिले के मुरली छपरा विकास खण्ड क्षेत्र में घाघरा नदी द्वारा कटान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पंचायत चाँददीयर के किसानों की करीब तीस हेक्टेयर (करीब 120 बीघा) कृषि योग्य भूमि को घाघरा ने अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


लेकिन शासन-प्रशासन के किसी कोई नुमाइंदे ने अब तक इन किसानों की सुधि नहीं ली है। इसमें ऐसे बहुत से किसान हैं जिनकी पूरी गृहस्थी कृषि पर निर्भर करती है। 

चाँददीयर पंचायत किसान प्रभुनाथ, राजकुमार, रामकुमार, बहोरन, फौजदार, जगत, रामजी, लालपरिखा, श्यामबिहारी, गौरीशंकर, राशबिहारी, बब्बन, इंद्रदेव, धर्मदेव, रामचन्द्र, केदारनाथ, सच्चिदानंद, परशुराम, राजेन्द्र, राजकुमार, रमाकान्त, श्रीकांत, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, आनन्द कुमार, उमाशंकर शिवबचन, देवनसागर, श्रीराम ,श्रीनिवास ,जमीदार ,सरल ,असलोक, भगेलू का काफी खेत घाघरा में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि घाघरा द्वारा किये गए कटान में समाहित हुई भूमि के लिए सरकार की ओर से आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल मोती लाल ने बताया कि शासन द्वारा कटान के जद में विलीन हुई भूमि के लिये कोई मुआवजा नहीं आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें