फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मोटी कमाई का लालच देकर 25 लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बेची, ऐसे हुआ खुलासा, CP के पास पहुंचा मामला

Fri, 22 Mar 2024 11:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आरोप है कि भदोही के दलपतपुर निवासी व्यक्ति ने कहा था कि गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी ढोने के लिए लगाया जाएगा। प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली 25 हजार रुपये महीने मिलेंगे। ऑफर अच्छा देखकर संजय ने ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे लिखापढ़ी कर दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अलग-अलग इलाकों के 25 लोगों को मोटी कमाई का लालच देकर भदोही के एक व्यक्ति ने उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेकर बेच दिया। वाहन मालिकों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी संजय यादव ने बताया कि भदोही के दलपतपुर निवासी व्यक्ति ने कहा था कि गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी ढोने के लिए लगाया जाएगा। प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली 25 हजार रुपये महीने मिलेंगे। ऑफर अच्छा देखकर संजय ने ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे लिखापढ़ी कर दे दी।

इसी तरह बैराजपुर के मुलायम यादव व संजय यादव, भट्ठी के मनोज यादव, सुनील तिवारी, भोरिक यादव व राजबली यादव, शहावाबाद के लालबहादुर यादव व शालू यादव, अखरी के संतोष सिंह, माधवपुर के उमेश सिंह, विशुनपुर (लोहता) के सुनील सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह और राहुल सिंह, उदयराजपुर के भोला पटेल, चिउरापुर के लालू यादव, बाबतपुर के अमित सिंह, चमांव के उमाशंकर यादव, नंदूपुर रुदौली के गोविंद यादव व शिवशंकर यादव, रामपुर कोल्हना के अंशू सिंह, भरथरा चौबेुपर के ओमप्रकाश पाल व मनोज यादव और कुरौना के मुकेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर दी।
विज्ञापन


वाहन मालिकों का आरोप है कि भदोही निवासी व्यक्ति ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अलग-अलग जनपदों में बेच दिया है। पीड़ितों को पता चला तो आरोपी पर दबाव बनाने लगे। एक ट्रैक्टर में जीपीएस लगा हुआ था। पीड़ित मालिक जब जीपीएस लोकेशन के आधार पर जब वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद शख्स ने बताया कि उसने उसे खरीद लिया है। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर के बारे में पूछने पर भदोही निवासी व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें