होली पर सुरक्षित गंगा संचालन के लिए जल पुलिस के नेतृत्व में नाविक समाज की बृहस्पतिवार दोपहर दशाश्वमेध घाट पर हुई। इसमें सर्व सम्मति से यह फैसला हुआ कि होली पर सुबह से लेकर शाम चार बजे तक नौका संचालन नहीं होगा। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया चार बजे के बाद लाइफजैकेट के साथ तय मानक से कम सवारी के साथ ही नौका चलाने की अनुमति होगी। बैठक में जल पुलिस के अलावा नाविक समाज के प्रमोद मांझी, बबलू साहनी, तन्ना और टेलीविजन आदि शामिल रहे।