फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आवेदन दाखिल, 23 अगस्त को होगी मामले की सुनवाई

Tue, 21 Aug 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिलने के मामले में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है। कोर्ट ने आवेदन की पोषणीयता (सुनवाई योग्य है या नहीं) के सवाल पर सुनवाई हेतु 23 अगस्त की तिथि नियत की है।

 शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम रवि प्रकाश शाहू की अदालत में दिएआवेदन में कहा है कि पाकिस्तान देश का प्रबल शत्रु राष्ट्र है, जो निरंतर देश की एकता और अखंडता प्रभावित करने के साथ ही राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन


 नवजोत सिंह सिद्धू प्रबल शत्रु राष्ट्र के बुलावे पर गए और वहां के सेना प्रमुख से गले मिलकर अथाह प्रेम प्रदर्शित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, सेना और सैनिकों का उपहास उड़ाने का काम किए। इस कार्य से सैनिकों का मनोबल गिराने के साथ ही पाकिस्तानी सेना और आतंकियों का मनोबल बढ़ा कर राष्ट्र विरोधी कार्य किया गया। इससे देश शर्मसार हुआ।
विज्ञापन


परिवादी को यह जानकारी बीते 19 अगस्त की शाम चार बजे हिंदू युवा शक्ति कार्यालय पर इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मिडिया के जरिए मिली। विपक्षी को राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए तलब कर दंडित किए जाने का अनुरोध किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें