भ्रष्टाचार मामले की जांच करने वाले एंटी करप्शन विभाग के जांच अधिकारी के खिलाफ सीएम की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार का आरोप है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में परिवहन विभाग के तीन लिपिकों की गोपनीय जांच हुई और तथ्य सामने आने के बाद खुली जांच कराने का आदेश दिया गया और जांच अधिकारी उपेंद्र यादव को बनाया गया।
दो साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी उपेंद्र यादव के अनुसार जांच लगभग पूरी हो चुकी है और इसकी रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय भेज दी जाएगी।
ऑसम कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
धन दूना करने के नाम पर निवेशकों से सौ करोड़ की ठगी करने वाले ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ सादुल्लापुर स्थित बहुआ निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार के अनुसार उसकी मुलाकात प्रतापगढ़ में शिवलाल से हुई।
शिवलाल ने झांसे में लेकर अपने रिश्तेदार की आसम कंपनी के बारे में जानकार दी और विश्वास दिलाया कि इसमें पैसा निवेश करने पर धन दूना होता है। उसके कहने पर प्रतापगढ़ से अपने परिचितों व रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये लगवा दिया।