केंद्र सरकार की ओर से जनगणना कराई जा रही है। स्व जनगणना की प्रक्रिया शुरू है। इसके बाद 17 मई से 20 जून तक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गर्मी की छुटि़्टयों में शिक्षक निंरतर ड्यूटी करेंगे।
परीक्षा का नाम - तिथि - पाली
- लेखपाल मुख्य परीक्षा- 21 मई 2026 - एक पाली
- सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 24 मई 2026 - दो पाली में
- सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय परीक्षा 2025- 31 मई 2026 - एक पाली
- बीएड परीक्षा- 31 मई 2026
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- 03 और 04 जून 2026 - दो पालियों में
- सीएनईटी 2026- 06 जून 2026- एक पाली में
- आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025- 08, 09 और 10 जून 2026 - प्रतिदिन दो पालियों में
- प्रवक्ता पुरुष व महिला राजकीय इंटर कॉलेज- 14 जून 2026 - एक पाली में
- यूपीटीईटी 2026- 02, 03 और 04 जुलाई 2026 - प्रतिदिन दो पालियों में