विधान सभा चुनाव में वामपंथी दल भी जोरदार ढंग से चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है।
इस बार संयुक्त रूप से छह वामपंथी दल चुनाव मैदान में है। 140 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।
जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70 सीटों पर चुनाव लडे़गे। यह जानकारी सीपीआई के प्रदेश सचिव डॉ. गिरीश शर्मा और सीपीआईएम के राज्य सचिव डॉ. हीरालाल यादव ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि शहर दक्षिणी से सीपीएम के शिवनाथ यादव, कैंट से सीपीआई के अजय मुखर्जी, सेवापुरी से सीपीएम के डॉ. श्यामलाल मौर्य, पिंडरा के सीपीआई के श्यामलाल सिंह और शहर उत्तरी से माले चुनाव लड़ेगी।
इसके अलावा चकिया से श्रीप्रसाद, भदोही से जगन्नाथ मौर्य, ज्ञानपुर से सुशील श्रीवास्तव, मडि़हान से अरविंद कुमार, छियानबे से धर्मराज कोल, मिर्जापुर शहर से दिनेश यादव वामदलों के उम्मीदवार हैं।
डॉ. हीरालाल यादव ने बतया कि वामपंथी दल पहली बार एक साथ चुनाव में उतरे हैं। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टीं (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी (माले), लिबरेशन, एसयूसीआई (सी), फारवर्ड ब्लाक और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी शामिल है।