फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बछड़ा मार कर फेंकने से तनाव, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
डीएम और एसपी ने मोहम्मदपुर गांव का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले  के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार को बछड़ा मारकर फेंक दिए जाने से तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

मकान स्वामी के विवरण इकट्ठा करने का दिया निर्देश 

2 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
 एसपी ने माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।  मोहम्मदपुर निवासी चिकित्सक मोहनपाल के घर में गाय है। एक साल पूर्व गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। मोहनपाल के अनुसार गुरुवार की सुबह  पांच बजे गाय की आवाज सुनकर नींद खुल गई और वह घर के बाहर पहुंचे तो वहां बंधा नहीं बछड़ा मिला।
 
विज्ञापन

3 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला

फिर जानकारी मिली कि गांव के एक खाली प्लाट में बछड़े के शरीर के अवशेष पड़े हैं। वहां गए तो देखा कि जमीन पर बालू फेंककर खून छिपाने की कोशिश की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की तो आसपास बछड़े के अवशेष मिले। पुलिस ने खून और अवशेष कब्जे में ले लिए।

 

4 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
फिर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल पहुंचे। बाद में डीएम और एसपी ने भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी

 
विज्ञापन

5 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
फिर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल पहुंचे। बाद में डीएम और एसपी ने भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी

 
विज्ञापन

6 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
अराजक तत्वों द्वारा बछड़े को मारकर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मकान स्वामी के बारे में पूछताछ की तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष सिंह ने एसडीएम और नायब तहसीलदार को मकान का विवरण एकत्र कर देने के लिए निर्देशित किया गया।  ]

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
चौकी प्रभारी के तबादले की मांग  
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर काफी गुस्सा व्याप्त है। लोगों का कहना था कि लेढ़ुआपर पुलिस चौकी प्रभारी को कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें