फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में छेड़खानी के विवाद में दो समुदायों में चलीं लाठियां, 15 घायल

Wed, 18 Oct 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के सुरैला गांव में युवती से छेडख़ानी के विवाद में दो समुदायों के लोगों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों ओर के 15 लोग घायल हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना मंगलवार रात की है।
विज्ञापन


घायलों को चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ के खिलाफ केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सुरैला गांव में मंगलवार की रात युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से मंजू वर्मा (40) पत्नी रामचंद्र वर्मा, ऋतु वर्मा (15) पुत्री पन्नालाल वर्मा, दीपक वर्मा  (30), उत्तम वर्मा (18), अंगद वर्मा (26), पंकज वर्मा (30), श्यामा देवी (50) पत्नी राम दास वर्मा तथा दूसरे पक्ष से आदिल (17), फरजाना (25) पत्नी अब्दुल सत्तार, सलमान (17), सलीमुन्निशा (35) पत्नी निजामुदीन, दिलशाद (18), सालेहा बेगम (45) पत्नी अब्दुल सत्तार, रिजवाना (31) पत्नी जमालुद्दीन,  रुखसाना (27) पत्नी मोहम्मद असलम घायल हो गई।
विज्ञापन


एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बलवा का केस और दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर दोनों तरफ से आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें